Fire extinguisher kya hai.
Types of Fire। आग के प्रकार
- Class A
- Class B
- Class C
- Class D
- Electric Fire
- Class F और k
Class A
Claas B
Class C
ज्वलनशील गैसों जैसे कि हाइड्रोजन, हीलियम, ब्यूटेन, मीथेन आदि के कारण लगने वाली आग Class C में आती हैं।
Class D
दहनशील धातुओं का इस्तेमाल जहा होता है वहाँ ओर उन धातु जैसे मैग्नीशियम, एलुमिनियम और पोटासियम आदि में लगने वाली आग इस श्रेणी में आती है।
Electrical
आग के प्रकार में Class D के बाद Class E की जगह Electrical Fire आती है। जो आग बिजली के कारण और बिजली के उपकरण जैसे कंप्यूटर, ट्रांसफार्मर या बिजली के पैनल्स आदि की आग इस श्रेणी में आती है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है अगर हम बिजली की सप्लाई और उपकरणों को हटा लेते हैं तो आग का प्रकार A, B, C आदि जलने वाले पदार्थ के हिसाब से हो जाएगा फिर हम इसपे उसी प्रकार का Fire Extinguisher इस्तेमाल कर सकते हैं।
Class F और K Fire
रसोई के समान या बड़े बड़े रसोईघरों में लगने वाली आग इस श्रेणी में आती है, जैसे कि खाना बनाने वाले उपकरण जैसे तलने वाले बर्तन आदि।
Fire Extinguisher Types In Hindi
आपको कौन से Fire Extinguisher का इस्तेमाल करना है यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस चीज में आग लगी है क्योंकि लकड़ी, पेपर और कपड़े में लगी आग को बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाला Fire Extinguisher का उपयोग पेट्रोल, डीजल में लगी आग को बुझाने के लिए नहीं किया जा सकता है। सामान्यता उपयोग में आने वाले Fire Extinguisher निम्न है।
1. Water Fire Extinguisher
Water Fire Extinguisher का दूसरा नाम “सिल्वर बुलेट” है। इसका मुख्य रूप से उपयोग Class A Fire (पेपर, कपड़ा और लकड़ी में लगी आग) को बुझाने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल में आने वाला खर्च कम होने के कारण इस Fire Extinguisher का उपयोग सर्वाधिक किया जाता है। ये चार प्रकार के होते है।
2. Foam Fire Extinguisher
Foam Fire Extinguisher का उपयोग पेट्रोल-डीजल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग को बुझाने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसके द्वारा पेपर और कपड़ों में लगी गंभीर आग को भी बुझाया जा सकता है। इसप्रकार Foam Fire Extinguisher का इस्तेमाल Class A Fire और Class B Fire की आग को बुझाने के लिए किया जा सकता है।
फोम एक प्रभावी Smoothing Agent है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से तरल आग के लिए किया जाता है। Foam Fire Extinguisher के मुख्य कंटेनर में सोडियम बाइकार्बोनेट का घोल भरा होता है और एक लंबे भीतरी पॉलीथिन कंटेनर में एल्युमिनियम सल्फेट भरा होता है। आंतरिक कंटेनर को एक एक Cap के द्वारा सील कर दिया जाता है।
इस Fire Extinguisher की जरूरत पड़ने पर जब प्लंजर को घुमाकर अनलॉक किया जाता है, तो कैप निकल जाती है। इसके बाद दो तरल पदार्थों को मिलाने के लिए एक्सटिंगुइशर को उल्टा कर दिया जाता है। अभिक्रिया के फलस्वरूप कार्बन डाइऑक्साइड गैस से उत्पन्न होती है जो कंटेनर पर दबाव डालती है और फोम को बाहर निकालती है। Foam Fire Extinguisher पर क्रीम कलर का लेवल होता है।
3. Dry Powder Fire Extinguisher
इसका दूसरा नाम ABC Fire Extinguisher है। यानि कि यह Class A, Class B और Class C, तीनों तरह की आग को बुझाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल इमारत के भीतर किया जाता है, जहां पर आप किसी अन्य Extinguisher का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
Dry Powder Fire Extinguisher में मोनोअमोनियम फॉस्फेट भरा होता है जोकि आसानी से फैलता है और आग की लपटों पर पिघल जाता है। Dry Powder Fire Extinguisher पर सफेद रंग की लेवल होता है।
4. CO2 Fire Extinguisher
Co2 Fire Extinguisher का उपयोग, Class B और Class C की आग को बुझाने के लिए किया जाता है। बिजली के उपकरणों में लगी आग या किसी कंपनी के सर्वर रूम में लगी आग को बुझाने के लिए Co2 Fire Extinguisher का प्रयोग जाता है। इसकी खास बात है कि यह कोई अवशेष नहीं छोड़ता है।
Co2 Fire Extinguisher, पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ से लगी भीषण आग को शीघ्रता से बुझा देता है लेकिन Co2 Fire Extinguisher, अन्य एक्सटिंग्विशर के मुकाबले ज्यादा महंगा होता है। Co2 Fire Extinguisher पर काले रंग का लेवल होता है।
Co2 Fire Extinguisher में अत्यधिक दबाव में गैर-ज्वलनशील कार्बन डाइऑक्साइड गैस को भरा जाता है। सिलेंडर में दबाव इतना अधिक होता है कि जब आप इस Fire Extinguisher का प्रयोग करते है तो सूखी बर्फ के टुकड़े हॉर्न से बाहर निकल सकते हैं। ऐसे में इस Fire Extinguisher का उपयोग करते समय आपको अपनी Skin को इसके सम्पर्क में आने से बचाना है।
5. Wet Chemical Fire Extinguisher
खाने के तेल और वसा से लगने वाली आग को बुझाने के लिए यह सबसे उपयुक्त Fire Extinguisher है। इसे मुख्य रूप से Class A और Class K की आग बुझाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
इसमें एक तरल बुझाने वाला एजेंट होता है जिसका उपयोग खाना पकाने के तेल और वसा से प्रज्वलित आग को बुझाने के लिए किया जाता है। इसप्रकार के Fire Extinguisher का उपयोग व्यावसायिक रसोई में सुरक्षा सावधानी के तौर पर करने की अनुशंसा की जाती है।
Wet Chemical Fire Extinguisher, पोटेशियम से भरे होते हैं। जब इस Fire Extinguisher का उपयोग किया जाता है, तो पोटैशियम एक महीन धुंध के रूप मे Spray होता है जो वसा और तेलों के साथ प्रतिक्रिया करके उनकी सतह पर एक साबुन की परत बनाता है जिससे आग बुझ जाती है। Wet Chemical Fire Extinguisher पर पीले रंग का लेवल होता है।
Fire extinguisher का इस्तेमाल
और पढ़े.....
निष्कर्ष